Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, इटावा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा टलने का इंतजार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे बाढ़ का खतरा निरन्तर बढ़ गया है। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर आज सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे दोनों समय जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज किया
Share:
फर्रुखाबाद:गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, इटावा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा टलने का इंतजार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे बाढ़ का खतरा निरन्तर बढ़ गया है। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर आज सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे दोनों समय जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.40 मीटर अधिक है।

रामगंगा नदी में भी हालात चिंताजनक हैं। खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.05 मीटर और शाम 4 बजे 137.00 मीटर दर्ज किया गया। तेज जलधारा का असर अब सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। इटावा-बरेली हाईवे मार्ग पर नासे की पुलिया के नीचे से सड़क का हिस्सा तेज बहाव के कारण धंसने लगा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन स्थिति को और खतरनाक बना रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस स्थिति की अब तक जानकारी नहीं है। यदि प्रशासन समय रहते मामले को संज्ञान में लेकर मार्ग पर आवागमन बंद कर जांच कराए, तो हादसे को टाला जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नदी के तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच सड़कों व पुलों पर निगरानी और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया जाना चाहिए, ताकि जनहानि से बचा जा सके।