Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:झुलसे लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत से बिजली कर्मचारियों में रोष व्याप्त

फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 को बिजली करंट से झुलसे लाइनमैन विपिन कुमार की इलाज के दौरान आज तड़के 27 जनवरी 2023 को मौत हो जाने से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथियों में पीड़ित परिवार की विभाग एवं कार्यदाई संस्था द्वारा कोई मदद न किए जाने से जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। विद्युत उपकेंद्र हजियापुर प
Share:
फर्रुखाबाद:झुलसे लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत से बिजली कर्मचारियों में रोष व्याप्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 को बिजली करंट से झुलसे लाइनमैन विपिन कुमार की इलाज के दौरान आज तड़के 27 जनवरी 2023 को मौत हो जाने से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथियों में पीड़ित परिवार की विभाग एवं कार्यदाई संस्था द्वारा कोई मदद न किए जाने से जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। विद्युत उपकेंद्र हजियापुर पर तैनात लाइनमैन विपिन कुमार 30 दिसंबर को 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहा था उसी दौरान करंट के चपेट में आने से लाइनमैन विपिन कुमार बुरी तरह झुलस गया था।

विपिन कुमार का केपी सिंह हॉस्पिटल फतेहगढ़ में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले विपिन कुमार के उल्टा हाथ और सीधे हाथ की एक उंगली काटी गई थी। जिसमें कार्यदाई संस्था तथा विभाग द्वारा कोई भी सहयोग नहीं किया गया था।।

घायल विपिन कुमार का सहयोग प्रत्येक कर्मचारी ने किया था। संगठन के जिलाध्यक्ष राम किशन कोषाध्यक्ष लाल मियां महामंत्री विष्णु सिंह एकत्र चंदे से कर्मचारी की मां को धनराशि भेंटकर सहयोग किया था। कर्मचारी नेताओं ने पीड़ित महिला को आगे भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया था। यह जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री विष्णु सिंह ने बताया लाइनमैन विपिन कुमार जीवन और मौत से जंग लड़ते-लड़ते हार गए। बीती रात करीब 3 बजे हम सभी के द्वारा किया गया अथक प्रयास विफल रहा। हम सब विपिन को नहीं बचा सके उनका स्वर्गवास हो गया वह वीरगति को प्राप्त हो गए।