Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:नवरात्र व दशहरा पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने के लिए एफएसडीए की छापामार कार्रवाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने और बाजार में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले में छापामार कार्रवाई की। आयुक्त, खाद्य
Share:
फर्रुखाबाद:नवरात्र व दशहरा पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने के लिए एफएसडीए की छापामार कार्रवाई।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने और बाजार में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले में छापामार कार्रवाई की।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार और श्री अरुण कुमार मिश्र शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान लिए गए नमूने:

स्मार्ट प्वाइंट, मसनी चौराहा, कादरीगेट रोड से छुहारा के 2 और साबुदाना का 1 नमूना।, विशाल मेगा मार्ट, बढ़पुर से मूंगफली दाना और साबुदाना का 1-1 नमूना।, मिष्ठान भंडार, लालगेट (अमित प्रजापति का प्रतिष्ठान) से बर्फी का 1 नमूना।, मिष्ठान भंडार, भोलेपुर (आशीष कुमार गुप्ता का प्रतिष्ठान) से बर्फी का 1 नमूना।, कुल मिलाकर 07 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एफएसडीए अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर सख्ती से नजर रखी जाएगी और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।