Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
भारत

फर्रूखाबाद :- मकर संक्रांति पर वर्मा किराना स्टोर की ओर से निशुल्क चाय और खिचड़ी भोज का आयोजन ,क्षेत्रवासी हुए तृप्त ।

कायमगंज तहसील क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट वर्मा किराना स्टोर के द्वारा निशुल्क चाय वितरण तथा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । जिसमें आसपास के लोगों तथा राहगीरों और जरूरतमंद व्यक्तियों ने मुंशी पन्ना चाय और खिचड़ी भोज का आनंद उठाया । मकर संक्रांति के अवसर पर वर्मा किराना स्टोर के संचालक प्रशांत वर्
Share:
फर्रूखाबाद :- मकर संक्रांति पर वर्मा किराना स्टोर की ओर से निशुल्क चाय और खिचड़ी भोज का आयोजन ,क्षेत्रवासी हुए तृप्त ।
Read in your preferred language.

कायमगंज तहसील क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट वर्मा किराना स्टोर के द्वारा निशुल्क चाय वितरण तथा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । जिसमें आसपास के लोगों तथा राहगीरों और जरूरतमंद व्यक्तियों ने मुंशी पन्ना चाय और खिचड़ी भोज का आनंद उठाया । मकर संक्रांति के अवसर पर वर्मा किराना स्टोर के संचालक प्रशांत वर्मा ने और उनके सहयोगीयो ने खिचड़ी और सुबह कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत देने के लिए निशुल्क चाय वितरण का आयोजन किया । आने - जाने वाले, राहगीर और लोगों क्षेत्रवासियों ने सुबह-सुबह चाय बिस्किट का आनंद उठाया । दूरदराज से सफर करके आए लोगों ने ट्रेन, बसों से उतर कर चाय का आनंद लिया और मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद का सेवन किया । इस अवसर पर वर्मा किराना स्टोर संचालक प्रशांत वर्मा, निश्चय वर्मा ,रत्नेश वर्मा ,हर्षित वर्मा, अमन वर्मा ,राजपाल सिंह कुंवर लाल वर्मा, ध्रुव सिंह ,नंदराम ,अनुज ,अंकित ,अंजुम वर्मा, पंकज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।