Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का आज दिनांक 13 जून 2025 को वेदांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्षीय श्री यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक
Share:
फर्रूखाबाद:पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर।
Read in your preferred language.


(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का आज दिनांक 13 जून 2025 को वेदांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्षीय श्री यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

छोटे सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की सरकारों में "मिनी मुख्यमंत्री" के नाम से जाना जाता था। सन् 1992 में जब समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई, तब पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया था। वह पार्टी के भीतर एक सशक्त एवं प्रभावशाली स्तंभ के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे।

श्री यादव तीन बार कन्नौज से सांसद चुने गए थे और एक बार छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे। सहकारिता के क्षेत्र में उनका विशेष प्रभाव था। वे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे और सहकारी संस्थाओं में उनका नाम निर्णायक भूमिका में रहा। सहकारिता क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ के कारण उन्हें ‘सहकारिता का चाणक्य’ भी कहा जाता था।

श्री यादव के निधन की खबर फैलते ही फर्रुखाबाद, कन्नौज और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख प्रकट किया है। कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर जुट रहे हैं। समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ छोटे सिंह यादव को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि।