Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश में मनाई ईद-उल-अजहा, समर्थकों को भेजा भावुक संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 विधानसभा कमालगंज के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी इस बार ईद-उल-अजहा जैसे पावन पर्व पर अपने गृह नगर और समर्थकों से दूर रहे। निजी और व्यापारिक कारणों से वे इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं, जहां उन्होंने "बुलबुल फर्म" के स्टाफ के साथ मिलकर ईद की नमाज़ अदा की
Share:
फर्रूखाबाद:पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश में मनाई ईद-उल-अजहा, समर्थकों को भेजा भावुक संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 विधानसभा कमालगंज के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी इस बार ईद-उल-अजहा जैसे पावन पर्व पर अपने गृह नगर और समर्थकों से दूर रहे। निजी और व्यापारिक कारणों से वे इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं, जहां उन्होंने "बुलबुल फर्म" के स्टाफ के साथ मिलकर ईद की नमाज़ अदा की और परंपरागत रूप से गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के लिए एक भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा "आज ये पहला मौका है जब ईद-उल-अजहा जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर मैं अपने घर, अपने सम्मानित समर्थकों और जनता के बीच नहीं हूं। यकीन मानिए, आप सब की बहुत याद आ रही है।" उन्होंने आगे कहा "मैंने और मेरे बुलबुल फर्म के स्टाफ ने मिलकर नमाज अदा की और पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इंशाअल्लाह जल्द ही आप सब के बीच आ जाऊंगा। तब तक दुआओं की गुजारिश करता हूं।" पूर्व विधायक का यह संदेश उनके समर्थकों के दिल को छू गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक उन्हें जल्द फर्रुखाबाद लौटने की दुआओं और शुभकामनाओं के साथ याद कर रहे हैं। ईद की इस मुबारक घड़ी में, ताहिर हुसैन सिद्दीकी का यह भावनात्मक जुड़ाव एक बार फिर साबित करता है कि वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की भावनाओं से गहराई से जुड़े हुए जन प्रतिनिधि हैं।