Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्मदाबाद के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक
Share:
फर्रुखाबाद:कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्मदाबाद के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।

इस गश्त का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे गश्त कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि जनपद में पूर्णतः शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।