Tuesday, 15 September 2026 | 9:09 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर आलू विकास सहकारी संघ में ध्वजारोहण व सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड, फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष विमल कटियार के कर क
Share:
फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर आलू विकास सहकारी संघ में ध्वजारोहण व सम्मान समारोह
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड, फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष विमल कटियार के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर एआर कोऑपरेटिव अजय पालीवाल, ज्वाइंट एमडी विनोद कुमार, अध्यक्ष विमल कटियार, निदेशक सुशील द्विवेदी, निदेशक अशोक कटियार और राजवती बाथम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान आदित्य दुबे, प्रमोद यादव, सुदेश पाल, नारद कश्यप, प्रमोद कटियार, अरविन्द राजपूत और मोहित कटियार (कन्नौज) को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, महामंत्री हिमांशू गुप्ता, कृष्णमुरारी राजपूत, अभिषेक बाथम, अजीत पांडेय, कुलदीप कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगतिशील कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।