Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने में तीन पर हुई एफआईआर

फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करनें में तीन के खिलाफ पुलिस नें एफआईआर दर्ज कर ली| कोतवाली क्षेत्र मोहम्मदाबाद के ग्रामगांधीनगर तकीपुर निवासी आनन्द गिहार पुत्र मोहब्बत सिंह नें कोतवाली में दर्ज करायी ग
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करनें में तीन के खिलाफ पुलिस नें एफआईआर दर्ज कर ली| कोतवाली क्षेत्र मोहम्मदाबाद के ग्रामगांधीनगर तकीपुर निवासी आनन्द गिहार पुत्र मोहब्बत सिंह नें कोतवाली में दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीते 29 अगस्त को उसके फोन पर राधे ठाकुर पुत्र परशुराम निवासी घारमपुर फर्रुखाबाद, माधव ठाकुर पुत्र मुन्ना ठाकुर निवासी भोपतपट्टी फर्रुखाबाद, आशीष राजपूत पुत्र शिवकुमार आदि नें अपने इंस्टाग्राम पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का एक वीडियो डाला| जिस पर आरोपियों नें अभद्र भाषा का प्रयोग किया|| यह पोस्ट काफी अशोभनीय थी| जिस कारण पुलिस नें तीनो आरोपियों के खिलाफ सूचना औधोगिकी एवं पुलिस धारा 66 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है |
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह