Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, घायल ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम झौनी नगला पुलिया में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना मऊदरवाजा में दी है। प्रदीप कुमार पुत्र नेकसेलाल निवासी झौनी नगला पुलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बु
Share:
फर्रुखाबाद: निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, घायल ने थाने में दी तहरीर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम झौनी नगला पुलिया में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना मऊदरवाजा में दी है।

प्रदीप कुमार पुत्र नेकसेलाल निवासी झौनी नगला पुलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को करीब 3:30 बजे अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान ग्राम निवासी विक्की चौहान और भोला चौहान पुत्रगण स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह वहां पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने गालियां देने से रोका तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरिये से हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए राजमिस्त्री पंकज शाक्य निवासी नेकपुर खुर्द को भी लात-घूंसों से मारा-पीटा। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे रामलड़ैते पुत्र पंचमलाल ने दोनों को बचाया और घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी बना।

प्रदीप कुमार ने कहा कि हमलावर दबंग और झगड़ालू किस्म के हैं और आए दिन ग्राम में विवाद करते रहते हैं। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मामले की तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।