Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रिल और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकरूपता का संदेश देते हुए नियम
Share:
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रिल और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकरूपता का संदेश देते हुए नियमित अभ्यास पर बल दिया।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, परिवहन शाखा, पुलिस मैस तथा क्वार्टर गार्ड आदि का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, वाहनों की स्थिति और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर स्तर पर अनुशासन और पारदर्शिता आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की इस पहल को फोर्स के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। जवानों में भी इस अवसर पर उत्साह और जोश देखने को मिला।