Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

फर्रुखाबाद:“घर से लापता छात्रा मिली बदहवास हालत में” खबर का फतेहगढ़ पुलिस ने किया खंडन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित खबर शीर्षक “घर से लापता छात्रा मिली बदहवास हालत में” के संबंध में फतेहगढ़ पुलिस द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए उक्त खबर को भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया गया है। पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज पर दर्ज गुमशुदगी से संबंधित
Share:
फर्रुखाबाद:“घर से लापता छात्रा मिली बदहवास हालत में” खबर का फतेहगढ़ पुलिस ने किया खंडन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित खबर शीर्षक “घर से लापता छात्रा मिली बदहवास हालत में” के संबंध में फतेहगढ़ पुलिस द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए उक्त खबर को भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज पर दर्ज गुमशुदगी से संबंधित छात्रा दिनांक 27 दिसंबर 2025 को स्वयं थाना उपस्थित हुई। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह 17 दिसंबर 2025 को कॉलेज जाने के बाद अपनी सहेली के साथ अपनी इच्छा से ग्वालियर चली गई थी। 27 दिसंबर को थाना पहुंचकर उसने स्वेच्छा से अपना बयान दर्ज कराया तथा बताया कि वह अब अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है।

थाना पहुंचने पर छात्रा की माता, भाई, चाचा सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे। इस दौरान पुत्री को समझाने एवं गले लगाने के समय अचानक माता की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए सीएचसी कमालगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई।

पुलिस ने बताया कि गुमशुदा छात्रा को पूरी तरह सुरक्षित एवं सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

अतः इस प्रकरण में मीडिया में प्रसारित खबरें भ्रामक हैं। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा उक्त खबर का आधिकारिक रूप से खंडन किया गया है।