Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की 18 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “Operation Clean” अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज परिसर में लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी की गई। कुल 18 मोटरसाइकिलों की नीलामी की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरी हुई। इस नीलामी की कार्यवाही अपर पुलिस म
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की 18 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “Operation Clean” अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज परिसर में लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी की गई। कुल 18 मोटरसाइकिलों की नीलामी की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरी हुई।

इस नीलामी की कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई। नीलामी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या सिंह ने की।

थाना कमालगंज परिसर में आयोजित नीलामी में उपजिलाधिकारी सदर श्री चंद्र सिंह की उपस्थिति में 18 मोटरसाइकिलें नियमों के तहत बोली लगवाकर बेची गईं। इस प्रक्रिया से कुल 1,12,000 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह की कार्यवाही से न केवल थानों में रखी लावारिस गाड़ियों का निस्तारण होगा बल्कि कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

? “ऑपरेशन क्लीन” के तहत आगे भी ऐसी नीलामी की कार्यवाही समय-समय पर आयोजित की जाएगी।