Tuesday, 15 September 2026 | 4:56 AM
भारत

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ क्राइम इंस्पेक्टर को मिला राजेपुर थाने का चार्ज।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत एसपी आरती सिंह ने अहम आदेश जारी किए हैं। फतेहगढ़ के क्राइम इंस्पेक्टर सुदेश कुमार विश्वकर्मा को अब राजेपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, तत्कालीन थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ट्रेनिंग पर चले
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ क्राइम इंस्पेक्टर को मिला राजेपुर थाने का चार्ज।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत एसपी आरती सिंह ने अहम आदेश जारी किए हैं। फतेहगढ़ के क्राइम इंस्पेक्टर सुदेश कुमार विश्वकर्मा को अब राजेपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, तत्कालीन थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ट्रेनिंग पर चले गए थे, जिस कारण चार्ज कार्यवाहक थाना अध्यक्ष के रूप में संभाला जा रहा था। अब स्थायी रूप से एसपी ने निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा को राजेपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी क्रम में तेज सिंह को फतेहगढ़ क्राइम इंस्पेक्टर का नया चार्ज सौंपा गया है। तेज सिंह पूर्व में सैफई में भी क्राइम इंस्पेक्टर रह चुके हैं और अपने अनुभव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।