Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

फर्रुखाबाद:शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने किया पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्ती दल में कोतवाली पु
Share:
फर्रुखाबाद:शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने किया पैदल गश्त।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

गश्ती दल में कोतवाली पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वाहन चेकिंग एवं सतर्क निगरानी जैसी गतिविधियाँ भी की गईं। गश्त के माध्यम से जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे गश्ती अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे।

जनपद पुलिस का यह प्रयास स्थानीय जनता में विश्वास बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।