Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत रामपुर ढफरपुर में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग, न मानने पर तहसील घेराव की चेतावनी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 दिसम्बर 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रामपुर ढफरपुर में किसान जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिला अध्यक्ष को स
Share:
फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत रामपुर ढफरपुर में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग, न मानने पर तहसील घेराव की चेतावनी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 दिसम्बर 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रामपुर ढफरपुर में किसान जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिला अध्यक्ष को सौंपे।

प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने सदर तहसीलदार सनी कन्नौजिया को सौंपते हुए सभी शिकायतों का तत्काल एवं पारदर्शी निस्तारण किए जाने की मांग की।

जनसुनवाई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे जनपद का किसान गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। लेखपाल, बिजली विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है, जिससे किसानों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल की कई घटनाएं उनकी फेसबुक आईडी पर उपलब्ध हैं, जो किसानों की बिगड़ती स्थिति को स्पष्ट करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत रामपुर ढफरपुर, अमिलपुर, भोपतनागला सहित आसपास के क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा छोड़े जा रहे गंदे नाले के पानी से किसानों की थोड़ी-थोड़ी जमीन भी बर्बाद हो रही है। यदि इस समस्या पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो भारतीय किसान यूनियन तहसील सदर का घेराव करने को मजबूर होगी।

जिला अध्यक्ष ने यह भी मांग रखी कि बाढ़ अथवा बरसात के दौरान जिन गरीब किसानों के मकान गिर गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जाएं। जिन किसानों के पास आवास निर्माण के लिए भूमि नहीं है, उन्हें ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री आवास बनवाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय जिन किसानों की जमीनों का सर्वे नहीं हो सका है, उनका सर्वे पूर्ण कराकर उन्हें तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को नहीं माना गया तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) तहसील सदर का घेराव करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी सहित जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भी किसानों की समस्याओं पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला महासचिव अभय यादव, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, जिला सचिव बिजनेस यादव, सुशील दीक्षित, पुजारी कटियार, सुग्रीव पाल, प्रधान निरोत्तम राजपूत, श्याम शाक्य, रविन्द्र शाक्य, देवेन्द्र शाक्य, जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, कायमगंज तहसील अध्यक्ष कश्मीर गंगवार, सदर तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत, महासचिव रजत गंगवार, ब्लॉक बढ़पुर अध्यक्ष शिवराम शाक्य, शमसाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कठेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अंकेश गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर टिंकू यादव, पवन जोशी, अजीत सोमवंशी, बबलू खटीक सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।