Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

फर्रुखाबाद: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 122 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखा
Share:
फर्रुखाबाद: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 122 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखा गया।

मेले में कुल 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों पर कुल 175 रिक्तियों के सापेक्ष 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए। कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात कुल 122 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिसशिप हेतु मुशाशी आटोपार्ट्स लिमिटेड एवं अंबिका आटोमोटिव सेफ्टी कम्पोनेंट लिमिटेड, गुरुग्राम में किया गया, जबकि 112 अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनी के रूप में चयनित किया गया।

मेले के आयोजन में प्रमुख भूमिका नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने निभाई। इस अवसर पर कार्यदेशक बृजेश कुमार, रंजीत कुमार सुमन (अप्रेन्टिसशिप प्रभारी), सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो तथा संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस रोजगार मेले ने जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।