Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन व मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रभावी पैरवी, पॉक्सो अभियुक्त को 7 वर्ष का कठोर कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में प्रभावी विवेचना एवं सशक्त पैरवी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प
Share:
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन व मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रभावी पैरवी, पॉक्सो अभियुक्त को 7 वर्ष का कठोर कारावास
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में प्रभावी विवेचना एवं सशक्त पैरवी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0स0- 62/2017, वाद संख्या 33/2017 धारा 363, 366, 376, 506 भादवि तथा 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त प्रशांत पुत्र मलिखान सिंह, निवासी घाटमपुर, थाना जहानगंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना उपरांत अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर द्वारा अथक प्रयास करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की गई। परिणामस्वरूप माननीय स्पेशल पॉक्सो एक्ट न्यायालय द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अभियुक्त को दोषसिद्ध ठहराते हुए 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹40,000/- अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई।

इस प्रकरण में प्रभावी भूमिका निभाने वालों में

एडीजीसी – श्री अखिलेश कुमार,

कोर्ट मोहर्रिर – मुख्य हेड कांस्टेबल राकेश कुमार,

एवं पैरोकार – कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।

जनपद पुलिस द्वारा इस सजा को महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त संदेश बताते हुए कहा गया कि ऐसे मामलों में आगे भी प्रभावी कार्रवाई एवं मजबूत पैरवी जारी रहेगी।