Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :रामगंगा की उफान से तराई क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत -कटान जारी

फर्रुखाबाद :अमृतपुर गंगा का जल स्तर मंगलवार को धड़ाम हो गया| जबकि रामगंगा उफान पर आ गयीं हैं| जिससे तराई क्षेत्र में आने वाले गाँव में दहशत है| मंगलवार को भी रामगंगा लगभग 10 सेंटीमीटर उफान मार गयीं| दोनों ही नदियों में अलग-अलग बांधों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। जिले में हर वर्ष बाढ़
Share:
फर्रुखाबाद :रामगंगा की उफान से तराई क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत -कटान जारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद :अमृतपुर गंगा का जल स्तर मंगलवार को धड़ाम हो गया| जबकि रामगंगा उफान पर आ गयीं हैं| जिससे तराई क्षेत्र में आने वाले गाँव में दहशत है|
मंगलवार को भी रामगंगा लगभग 10 सेंटीमीटर उफान मार गयीं| दोनों ही नदियों में अलग-अलग बांधों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला अभी भी जारी है।
जिले में हर वर्ष बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर तराई क्षेत्र में नुकसान होता है। रामगंगा का जलस्तर थोड़ा सा ही बढ़ने पर तटवर्ती गांवों के खेत नदी में समान लगने लगते हैं। इससे नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को अपने बसेरे भी तोड़ने पड़ते हैं। तहसील अमृतपुर के ग्राम अलादपुर भटौली में रामगंगा दाखिल हों गयीं| जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है| ग्रामीण अपनी झोपड़ी और मकान तोड़ने पर मजबूर हो रहें है| शासन से बाढ़ राहत के लिए परकोपाइन बनानें के आदेश थे| लेकिन व्यवस्था की बाढ़ ग्रामीणों के भरोसे को भी वहा ले गयी| जगह-जगह बोरियां डालकर इतिश्री कर ली गयी| जिससे बाढ़ में कोई फर्क नही पड़ा|
ग्रामीण बृजेश कुमार, कमला देवी, अरुणा देवी, विजेंद्र, अमर सिंह, नन्ही देवी, सुधीर, गिरीश जय लाल, भैया लाल, राम कुमार, दिनेश, आदि लोगों के मकान रामगंगा के मुहाने पर हैं जरा भी अगर बाढ़ का पानी बढ़ता है तो इन लोगों के मकान कर पानी में समाने का खतरा है|शासन ने अभी तक इन लोगों को कोई भी पट्टे की जमीन मुहैया नहीं कराई है, इससे इनकी परेशानी बढ़ रही है|
हरसिंहपुर कायस्थान में ग्रामीणों नें दर्जन मकान तोड़े
गंगा में अधिक बाढ़ आ जाने से घरों में पानी घुस गया है| भयभीत ग्रामीण आशियाना तोड़ने में लगे हैं| सर्वेश व अखिलेश पुत्र रामविलास अपना मकान तोड़ने में लगे हुए हैं| उन्होंने बताया कि गाँव के लगभग एक दर्जन भर मकान तोड़े जा चुके है| प्रधान सुधीर बताते हैं कि यहां पर हर वर्ष इसी तरीके से बाढ़ आ जाती है उच्च अधिकारी अभी तक देखने नहीं आए|
रामगंगा लगभग10 सेंटीमीटर और बढ़ी बीते दिन गंगा का जलस्तर 136.60 है जो चेतावनी बिंदु भी है| लेकिन मंगलवार को गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर दर्ज किया गया| गंगा में नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी क्रम में। मंगलवार को गंगा में नरौरा से 49,214 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं बीते दिन रामगंगा का जलस्तर 135.70 मीटर दर्ज किया गे था| जबकि मंगलवार को रामगंगा में और अधिक उफान आ गया| जिसके चलते रामगंगा 135.80 मीटर पर आ गयीं| मंगलवार को रामनगर कोहली से 4597 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी का असर भी बुधवार को जिले में नजर आने लगेगा।
फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह