Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : तेज बरसात के कारण दिव्यांग का घर गिरा , पन्नी तान के कर रहा गुजारा

पूरा मामला विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पट्टी खुर्द का है पट्टी खुर्द के निवासी सर्वेश पाल जो एक पैर से दिव्यांग भी है पर से दिव्यांग होने की वजह से परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं मजबूरी की वजह से परिवार पालने के लिए ई रिक्शा चलाते हैं और ऊपर से प्राकृतिक की मार बरसात अधि
Share:
फर्रुखाबाद  : तेज बरसात के कारण दिव्यांग का घर गिरा , पन्नी तान के कर रहा  गुजारा
Read in your preferred language.

पूरा मामला विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पट्टी खुर्द का है पट्टी खुर्द के निवासी सर्वेश पाल जो एक पैर से दिव्यांग भी है पर से दिव्यांग होने की वजह से परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं मजबूरी की वजह से परिवार पालने के लिए ई रिक्शा चलाते हैं और ऊपर से प्राकृतिक की मार बरसात अधिक होने की वजह से उनका घर भी गिर गया और उनकी पत्नी बाल बाल बच गई अब पन्नी तानकर गुजारा कर रहे हैं सर्वेश के दो बच्चे हैं जिन्हें शिक्षा भी नहीं दिला पा रहे हैं कई बार सर्वेश ने ग्राम प्रधान से आवास की गुहार लगाई लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी सर्वेश ने बताया की अब वह उच्च अधिकारियों से आवास के लिए आग्रह करेंगे देखना अब यह है कि उच्च अधिकारी भी सिर्फ आश्वासन पर छोड़ देते हैं या इस गरीब की मदद करते है सरकार की योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचता है या सिर्फ कागजों में ही खानापूर्ति होती है