Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

फर्रुखाबाद:डॉ.राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.अशोक प्रियदर्शी हटाए गए।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जिले के डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें स्थानांतरित कर जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, ज
Share:
फर्रुखाबाद:डॉ.राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.अशोक प्रियदर्शी हटाए गए।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जिले के डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें स्थानांतरित कर जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात किया गया है।

वहीं, जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर कार्यरत डॉ.जगमोहन शर्मा को लोहिया पुरुष चिकित्सालय, फर्रुखाबाद का नया सीएमएस नियुक्त किया गया है।

इस बदलाव के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्षमता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।