Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:डॉक्टरों ने मरणासन्न महिला को दिया नया जीवन, लोहिया अस्पताल में हुआ चमत्कारिक ऑपरेशन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2025 उत्तर प्रदेश डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहा जाता। एक बार फिर यह बात सच साबित हुई फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में, जहां एक मरणासन्न महिला को डॉक्टरों ने नया जीवन दिया। मामला शहर में फेरी लगाने वाली 20 वर्षीय युवती छोटी कुमारी से जुड़ा है। घरेलू क
Share:
फर्रूखाबाद:डॉक्टरों ने मरणासन्न महिला को दिया नया जीवन, लोहिया अस्पताल में हुआ चमत्कारिक ऑपरेशन
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2025 उत्तर प्रदेश डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहा जाता। एक बार फिर यह बात सच साबित हुई फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में, जहां एक मरणासन्न महिला को डॉक्टरों ने नया जीवन दिया।

मामला शहर में फेरी लगाने वाली 20 वर्षीय युवती छोटी कुमारी से जुड़ा है। घरेलू कामकाज के दौरान गैस सिलेंडर फटने की दुर्घटना में स्टील की एक प्लेट उसके पेट में जा धंसी, साथ ही आंख में भी लोहे का टुकड़ा लग गया। स्थिति बेहद नाजुक थी और महिला को तत्काल उन्नत चिकित्सा सुविधा वाले हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत थी। लेकिन आर्थिक तंगी और निजी अस्पताल का खर्च वहन करने में असमर्थ परिवार हायर सेंटर जाने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे कठिन समय में लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी और डॉ. आकांक्षा तिवारी ने महिला का इलाज करने का निश्चय किया। उन्होंने बिना देर किए जटिल सर्जरी की प्रक्रिया शुरू की और सफलतापूर्वक पेट से धंसी हुई स्टील की प्लेट को निकाल दिया।

ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत और प्रतिबद्धता रंग लाई और महिला की जान बच गई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस मानवीय पहल और चिकित्सा सेवा की मिसाल पेश करते हुए डॉ. रोहित तिवारी ने मीडिया को बताया कि ऐसे केस आमतौर पर मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पतालों में रेफर किए जाते हैं, लेकिन लोहिया अस्पताल में ही महिला का सफल इलाज संभव हो पाया, जो अस्पताल की क्षमता और टीम के समर्पण को दर्शाता है। इस घटना ने न सिर्फ फर्रुखाबाद के चिकित्सा जगत में एक मिसाल कायम की है, बल्कि यह भी दिखाया कि जब डॉक्टर अपने कर्तव्य से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देते हैं, तो भगवान से कम नहीं होते।