Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:डीएम ने कायमगंज के बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा कर, लोगो से मुलाकात कर समस्याओं को निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह द्वारा कायमगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित अजीजावाद व कटरी तौफीक गाँवो का  दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,जिलाधिकारी द्वारा ग्रा
Share:
फर्रुखाबाद:डीएम ने कायमगंज के बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा कर, लोगो से मुलाकात कर समस्याओं को निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह द्वारा कायमगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित अजीजावाद व कटरी तौफीक गाँवो का  दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से पूछा गया कि गांवों में मेडिकल टीमे आ रही है या नही, ग्रामीणों ने बताया कि मेडिकल टीमो द्वारा गाँवो में भ्रमण किया जा रहा है व दवाई उपलब्ध कराई जा रही है पशुओं के टीकाकरण के बारे मे जानकारी की गई,किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत उपजिलाधिकारी से संपर्क करने के लिये कहा गया।                                       

          जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर बाढ़ पीड़तों को राहत सामिग्री का वितरण किया गया व ग्रामीणों की माँग पर बाढ़ का पानी उतरने पर अचनाकपुर से कटरी तौफीक के बीच एक और परकोपाइन बनाने के लिये सर्वे करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिचाई को दिये।

        इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पू0मा0 वि0 अजीजावाद का निरीक्षण किया गया, विद्यालय में पंजीकृत 52 बच्चों के सापेक्ष 20 बच्चे उपस्थित पाये गये, पढ़ाई का स्तर खराब पाया गया,विद्यालय भवन का अनुरक्षण खराब पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा का स्तर सुधारने व बच्चों को बेसिक जानकारियॉ देने के निर्देश संवंधित प्रधानाध्यापक को दिये गए

  इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।