Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

फर्रुखाबाद:रामनगरिया मेला तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया गंगा तट का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आगामी रामनगरिया मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को पांचाल घाट पहुँचकर गंगा तट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित विभागों को
Share:
फर्रुखाबाद:रामनगरिया मेला तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया गंगा तट का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आगामी रामनगरिया मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को पांचाल घाट पहुँचकर गंगा तट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि पूरे मेला क्षेत्र की पुराने लेआउट के आधार पर माप कराएं तथा संपूर्ण क्षेत्र का समतलीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि मेला शुरू होने से पहले मूलभूत व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हो सकें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेला स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, पार्किंग तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा दृष्टि से मेला क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि रामनगरिया मेला क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।