Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में जन-सुनवाई कर, बाढ़ चौकी का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 27 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ तहसील अमृतपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना राजेपुर में ‘‘थाना समाधान दिवस’’ में जन-सुनवाई करने के उपरान्त ग्राम राजेपुर राठौरी में स्थापित गंगापार महात्मा गांधी इण्टर कालेज बाढ़ शरणालय एवं कम्
Share:
फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में जन-सुनवाई कर, बाढ़ चौकी का किया औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 27 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ तहसील अमृतपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना राजेपुर में ‘‘थाना समाधान दिवस’’ में जन-सुनवाई करने के उपरान्त ग्राम राजेपुर राठौरी में स्थापित गंगापार महात्मा गांधी इण्टर कालेज बाढ़ शरणालय एवं कम्पोजिट विद्यालय, राजेपुर राठौरी बाढ़ चौकी तथा ग्राम बरूआ में स्थापित बाढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया गया । औचक निरीक्षण के दौरान तहसील अमृतपुर के एसडीएम व तहसीलदार को बाढ़ राहत कार्यो को सम्पादित करने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए उनका स्वयं व अधीनस्थ समस्त संबंधित अधिकारियो/कर्मचारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिये गये । इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरूआ जहां केवल 01 प्रधानाध्यापक ही कार्यरत है, के शिक्षण कार्यो का अवलोकन किया गया । इस विद्यालय के छात्र/छात्राओं को अभी तक निःशुल्क यूनीफार्म की धनराशि छात्रों के अभिभावको के खाते में नहीं पहुॅंची है, जिसे पहुॅंचाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये ।