Tuesday, 15 September 2026 | 12:02 PM
भारत

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज एवं नगर पालिका कायमगंज का दौरा कर विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिका
Share:
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज एवं नगर पालिका कायमगंज का दौरा कर विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं शुद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुके ग्राम हमीरपुर खास के बीएलओ चंदन सिंह के कार्य की जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए चंदन सिंह को सम्मानित किए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि अन्य बीएलओ एवं कार्मिक भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हों।

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर शेष कार्य को भी पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न करें, जिससे विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सके।