Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिल
Share:
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गति तेज करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजना को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए। पेयजल पुनर्गठन योजना के पूर्ण होने से शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।