Tuesday, 15 September 2026 | 1:25 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: ट्राफिक सिग्नल लाइट का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

22 नवम्बर 2024 यातायात माह के चलते फतेहगढ़ में ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने किया। इसके साथ ही अब पुलिस यातयात को ट्राफिक सिग्नल के सहारे चलाने का प्रयास करेगी। फतेहगढ़ चौराहे पर नगर पालिका परिषद के द्वारा लगाये गए ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. वी
Share:
फर्रुखाबाद: ट्राफिक सिग्नल लाइट का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Read in your preferred language.


22 नवम्बर 2024 यातायात माह के चलते फतेहगढ़ में ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने किया। इसके साथ ही अब पुलिस यातयात को ट्राफिक सिग्नल के सहारे चलाने का प्रयास करेगी।
फतेहगढ़ चौराहे पर नगर पालिका परिषद के द्वारा लगाये गए ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल,सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की मौजूदगी में किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में ट्राफिक सिग्नल लाइट का लोकार्पण होने से यातायात को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यातयात प्रभारी सतेन्द्र कुमार को निर्देश दिए गए हैं, कि ट्राफिक सिग्नल के प्रति जागरूक करें।