Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री और भोजन वितरित किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कायमगंज तहसील के कंपिल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई। सबसे पहले वे बहवलपुर पहुँचे, जहां अहिवरन नगला और धीमन नगला गाँव के लगभग 400 बाढ़ प्रभावित परिवारों को निःशुल्क
Share:
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री और भोजन वितरित किया।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कायमगंज तहसील के कंपिल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई। सबसे पहले वे बहवलपुर पहुँचे, जहां अहिवरन नगला और धीमन नगला गाँव के लगभग 400 बाढ़ प्रभावित परिवारों को निःशुल्क बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मौके पर 750 पैकेट पका हुआ भोजन भी बंटवाया, ताकि किसी भी परिवार को भूखा न रहना पड़े।

दौरान निरीक्षण, जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को तुरंत इलाज और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके बाद जिलाधिकारी कंपिल काशीराम कॉलोनी पहुंचे, जहां अस्थायी रूप से रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच पका हुआ भोजन वितरित किया गया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज, तहसीलदार कायमगंज, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी कायमगंज सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुँचाने के लिए टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।