Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-अजहा को लेकर किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज अदा करने की तैयारियों एवं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों न
Share:
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-अजहा को लेकर किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज अदा करने की तैयारियों एवं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों, प्रमुख मस्जिदों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने कहा कि “प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वह पर्व को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं।”

वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि “नगर में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से भी निगरानी की जा रही है।”अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं नगर निकाय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।