Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

फर्रुखाबाद,आज 21 जुलाई 2023 को पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते उफनाती गंगा की चपेट में आये निचले इलाकों में प्रभावित लोगों को मदद मुहैया कराने एंव जागरुक्ता लाने को लेकर आज डीएम,एसपी थाना शमशाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होने मातहतों को आवश्यक दिशा निर
Share:
फर्रूखाबाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 21 जुलाई 2023 को पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते उफनाती गंगा की चपेट में आये निचले इलाकों में प्रभावित लोगों को मदद मुहैया कराने एंव जागरुक्ता लाने को लेकर आज डीएम,एसपी थाना शमशाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आपको बतादें कि आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शमशाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां उन्होने क्षेत्र का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियोें को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ग्रामीणों को बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचने तथा भविष्य में घटित होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूक किया।