Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईद पर्व के मद्देनजर किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) : 06 जून 2025 आगामी जुमे की नमाज और बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियो
Share:
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईद पर्व के मद्देनजर किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) : 06 जून 2025 आगामी जुमे की नमाज और बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने वीवीगंज ईदगाह और पुरानी ईदगाह पहुँचकर वहां की साफ-सफाई, जलनिकासी, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और महिला पुलिस की उपस्थिति को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई।

जिलाधिकारी ने लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब के अनुरूप यह त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा। प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नगर पालिका, बिजली विभाग, स्वास्थ्य सेवाओं और फायर ब्रिगेड सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। फर्रूखाबाद प्रशासन द्वारा इस प्रकार की तत्परता ने जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है और त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।