Tuesday, 15 September 2026 | 9:16 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्रों व कड़क्का तटबंध का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जनपद के अमृतपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्रों व कड़क्का तटबंध का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा रामगंगा के किनारे बसे अलादपुर भटौली गाँव का निरीक्षण किया गया व ग्रामीणों से बातकर उनकी समस्याओं
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्रों व कड़क्का तटबंध का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जनपद के अमृतपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्रों व कड़क्का तटबंध का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा रामगंगा के किनारे बसे अलादपुर भटौली गाँव का निरीक्षण किया गया व ग्रामीणों से बातकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कटान से प्रभावित लोगों का सर्वे कर वह जिस श्रेणी में पात्र है उसमें उन्हें आवास दिया जाये। जिनके आवास कटान में कटे है उनको मुआवजा मिले ये सुनिश्चित करे, कटान से प्रभावित व्यक्तिओ द्वारा बताया गया कि उनको जमीन का आवंटन हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ए डी ओ तत्काल गाँव मे रुककर सभी पात्र व्यक्तिओ की सूची बनाकर उपलब्ध कराये जिससे पात्रो को तत्काल योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।