Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:जिला जेल चौराहा: महिला थाना टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को दिए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला थाना फर्रुखाबाद की टीम द्वारा आज जिला जेल चौराहे पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और उनसे मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस
Share:
फर्रुखाबाद:जिला जेल चौराहा: महिला थाना टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को दिए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला थाना फर्रुखाबाद की टीम द्वारा आज जिला जेल चौराहे पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और उनसे मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

टीम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या सहायता की आवश्यकता होने पर ये हेल्पलाइन नंबर तुरंत मदद प्रदान करते हैं। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं—

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112 – आपातकालीन पुलिस सेवा (डायल 112)

1090 – महिला हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

181 – महिला सहायता नंबर

अभियान के दौरान महिला थाना कर्मियों ने महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता और समय पर सहायता लेने की जरूरत के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर महिला सुरक्षित और सशक्त महसूस करे तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना हिचक सहायता ले सके। स्थानीय नागरिकों ने महिला थाना द्वारा चलाए गए इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की और इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।