फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन फर्जी अधिवक्ताओ को लेकर गंभीर हो गयी है जिसके चलते बार एसोसिएशन नें फरमान जारी कर दिया है कि समस्त अधिवक्ताओं के लिपिक अब पीली जैकेट पहनेंगे| जिससे फर्जी अधिवक्ताओं में शिकंजा कसा जा सके|
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया नें बुधवार को बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के सदस्य डॉ० दीपक द्विवेदी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है| पत्र में महासचिव संजीव पारिया नें कहा कि कचेहरी परिसर में अनेकों व्यक्ति अधिवक्ताओं की ड्रेस पहनकर वादकारियों के साथ धोखा कर रहें है, जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा धूमिल हो रही है| वादकारियों को न्याय भी नही मिल पा रहा है| फर्जी अधिवक्ता उनके साथ ठगी कर बेवजह परेशान कर रहें है| उन्होंने अधिक्वाताओं से कहा कि वह अपने-अपने लिपिकों को पीली जैकेट पहनने के लिए आदेशित करें| जिससे अधिवक्ताओ की पहचान की जा सके और फर्जी ड्रेस पहनकर घूम रहे व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जा सके| गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता लगातार हो रही अधिवक्ताओं की हत्याओं से आहत बार एसोसिएशन नें गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहनें का निर्णय लिया गया है|
बार एसोसिएशन महासचिव संजीब पारिया नें जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व जनपद न्यायाधीश को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि हाल ही में बाराबंकी के युवा अधिवक्ता कुलदीप रावत की निर्मम हत्या कर दी गयी| जिससे अधिवक्ता समाज में रोष है| लिहाजा बार एसोसिएशन नें गुरुवार को न्यायिककार्य से विरत रहनें का फैसला लिया है|
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन ने फर्जी अधिवक्ताओं को लेकर हुआ गंभीर
फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन फर्जी अधिवक्ताओ को लेकर गंभीर हो गयी है जिसके चलते बार एसोसिएशन नें फरमान जारी कर दिया है कि समस्त अधिवक्ताओं के लिपिक अब पीली जैकेट पहनेंगे| जिससे फर्जी अधिवक्ताओं में शिकंजा कसा जा सके| जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया नें बुधवार को बार एसोसिएशन की अनुशासन स
Read in your preferred language.