Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पैर फिसलने से काली नदी में डूबने से हुई मौत

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम वहबलपुर निवासी राधेश्याम सक्सेना का लगभग 22 वर्षीय पुत्र बृजेश काली नदी में डूब गया। बृजेश गांव के किनारे काली नदी के निकट शौच करने गया था उसका पैर फिसल जाने से वह काली नदी में डूब गया। चरवाहों ने घटना की जानकारी बृजेश के परिजनों को दी, परिजन व दरोगा भभूति प्रसाद मौ
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम वहबलपुर निवासी राधेश्याम सक्सेना का लगभग 22 वर्षीय पुत्र बृजेश काली नदी में डूब गया।
बृजेश गांव के किनारे काली नदी के निकट शौच करने गया था उसका पैर फिसल जाने से वह काली नदी में डूब गया। चरवाहों ने घटना की जानकारी बृजेश के परिजनों को दी, परिजन व दरोगा भभूति प्रसाद मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बृजेश की तलाश में आजाद नगर भटपुरा के कई गोताखोरों को लगाया लेकिन बृजेश को नहीं तलाश कर सके। बताया गया कि बृजेश जिस स्थान पर डूबा है वहां मगरमच्छ रहता है। बीते दिनों मगरमच्छ ने पानी पीने गई बकरी को दबोच लिया था बृजेश के साथ अनहोनी घटना को लेकर परिवार में मातम छा गया है।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह