Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

फर्रूखाबाद:- पत्रकार पर जानलेवा हमला,मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार ।

फर्रुखाबाद योगी जी मेरी मदद करिए मेरी जान खतरे में है जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है .वहीं दूसरी तरफ दबंग पत्रकार पर जान माल का हमला कर दे रहे है. पूरा मामला थाना क्षेत्र फतेहगढ़ के अंतर्गत आने वाला जिला मुख्यालय के सामने का है. शिवम वर्मा पुत्र
Share:
फर्रूखाबाद:- पत्रकार पर जानलेवा हमला,मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार ।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद
योगी जी मेरी मदद करिए मेरी जान खतरे में है
जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है .वहीं दूसरी तरफ दबंग पत्रकार पर जान माल का हमला कर दे रहे है.
पूरा मामला थाना क्षेत्र फतेहगढ़ के अंतर्गत आने वाला जिला मुख्यालय के सामने का है. शिवम वर्मा पुत्र अवनेश कुमार वर्मा निवासी कुइंयाबुत ,थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद पत्रकार जहां पर कल दोपहर 1:00 बजे अपने मुकदमे से संबंधित जनपद न्यायालय फतेहगढ़ के मुख्य द्वार से निकाल कर बाहर आ रहा था . उसी समय अधिवक्ता धर्मवीर राजपूत पुत्र गंगाचरण निवासी- काला झाला, थाना कमालगंज, जिला फर्रुखाबाद व अधिवक्ता सतेंद्र राजपूत निवासी- कुइयांबूट, थाना मऊदरवाजा ने अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ आकर मोटरसाइकिल को घेर लिया. उपरोक्त सभी लोग पत्रकार शिवम वर्मा के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे. धर्मवीर आदि साथियो ने धमकी देते हुए कहा कि हम तेरी तलाश में बहुत दिनो से है. अगर दोबारा जाने वाले राहगीर मुकदमे की पैरवी करने न्यायालय आया तो जान से मार देंगे. मौके पर आने वादकरियों ने प्रार्थी को धर्मवीर आदि लोगों से बचाया. बमुश्किल प्रार्थी वहाँ से बच कर निकल पाया . अन्यथा धर्मवीर आदि सभी लोग कोई भी गंभीर घटना घटित कर सकते थे .जिससे पीड़ित पत्रकार को जान माल का नुकसान हो सकता था . उक्त लोग कई दिनो से घात लगाए है जिससे शिवम की पत्रकारिता कार्य मे बाधा उत्पन्न हो रही है . पत्रकार ने बताया कि वह अत्यधिक भयभीत है . न्यायालय आने पर उसके साथ कोई भी गंभीर घटना तथा जानमाल का नुकसान हो सकता है . जब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून को हाथ मे लेंगे तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे . इस प्रकार की शिकायत पत्रकार ने लिखित रूप में माननीय योगी आदित्यनाथ जी , जिला पुलिस फर्रुखाबाद को एवं जिलाधिकारी भी दी.