Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

फर्रुखाबाद: दबंगों द्वारा दलित प्रधान पति से की गई हाथापाई और दीं गयीं जातिसूचक गालियां, थाने में नहीं हो रही सुनवाई

फर्रुखाबाद: प्रधान पति रामनरायन ग्राम ठिठुलिया पट्टी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद के निवासी है प्रधान पति ने अपनी ही ग्राम पंचायत के गांव समाधान नगला थाना मऊदरवाजा मनरेगा के द्वारा कच्चा चकरोड डलवाने का काम किया था उसी मनरेगा के चकरोड को ग्राम समाधान नगला निवासी रविंद्र यादव पुत्र दयाराम यादव व मंसा
Share:
फर्रुखाबाद: दबंगों द्वारा दलित प्रधान पति से की गई हाथापाई और दीं गयीं जातिसूचक गालियां, थाने में नहीं हो रही सुनवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: प्रधान पति रामनरायन ग्राम ठिठुलिया पट्टी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद के निवासी है प्रधान पति ने अपनी ही ग्राम पंचायत के गांव समाधान नगला थाना मऊदरवाजा मनरेगा के द्वारा कच्चा चकरोड डलवाने का काम किया था उसी मनरेगा के चकरोड को ग्राम समाधान नगला निवासी रविंद्र यादव पुत्र दयाराम यादव व मंसाराम पुत्र राम यादव चकरोड को अपने खेत की तरफ पलट लिया जब प्रधान पति ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने प्रधान पति रामनारायण के साथ जातिसूचक गालियां दी और मारपीट की प्रधान पति वहां से अपने घर चले आए प्रधान पति ने थाना मऊ दरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र में प्रधान पति ने sc-st का मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा लेकिन पुलिस ने अभी तक प्रधान पति का मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है और दबंगों का शांति भंग में चालान कर दिया प्रधान पति ने आज पुलिस अधीक्षक के यहां जाकर प्रार्थना पत्र दिया है और कहां है कि मेरा sc-st का मुकदमा पंजीकृत करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए अब देखना यह है कि एसपी के आदेश का पालन कितना होता है