Tuesday, 15 September 2026 | 12:48 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में समस्त क्षेत्राधिकारी फतेहगढ़ सहित सभी थाना प्रभारी (SHO/SO) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर में दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति, विशेषकर लं
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में समस्त क्षेत्राधिकारी फतेहगढ़ सहित सभी थाना प्रभारी (SHO/SO) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर में दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति, विशेषकर लंबित विवेचनाओं एवं अहकामात (आदेशों) की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों से एक-एक प्रकरण की जानकारी ली और गुणदोष एवं साक्ष्यों के आधार पर विवेचनाओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विवेचनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

बैठक में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, लंबित वारंटों की तामिली तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को थानों में जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और संगठित अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सभी अधिकारीगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया और अपराध नियंत्रण के प्रति अपनी रणनीतियाँ साझा कीं।