Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान का ट्रांसफर, कोतवाली में हुआ भावभीना विदाई समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान का ट्रांसफर होने पर रविवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम
Share:
फर्रुखाबाद:अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान का ट्रांसफर, कोतवाली में हुआ भावभीना विदाई समारोह
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान का ट्रांसफर होने पर रविवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और समाज के लोगों ने कहा कि कामिल खान अपने सेवा काल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। अपराध नियंत्रण में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

मोहम्मद कामिल खान केवल एक पुलिस अधिकारी ही नहीं बल्कि समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते रहे हैं। उन्होंने वृद्ध आश्रमों में बुजुर्गों की सेवा की, धार्मिक अवसरों पर सक्रियता दिखाई और कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को फल-फ्रूट बाँटकर सहयोग किया।

पुलिस स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी। सभी ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं।