Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

फर्रुखाबाद:छत से कूदकर घायल हुई गाय, डॉक्टर ने नहीं किया इलाज -मंडल मीडिया प्रभारी ने पहुंचाई मदद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 शहर के ग्वालटोली टिलिया मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छुट्टा गाय किसी तरह एक मकान की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूद गई। ऊंचाई से गिरने के कारण गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फतेहगढ़ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर सुनील कुमार को
Share:
फर्रुखाबाद:छत से कूदकर घायल हुई गाय, डॉक्टर ने नहीं किया इलाज -मंडल मीडिया प्रभारी ने पहुंचाई मदद।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 शहर के ग्वालटोली टिलिया मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छुट्टा गाय किसी तरह एक मकान की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूद गई। ऊंचाई से गिरने के कारण गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फतेहगढ़ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर सुनील कुमार को सूचना देने के लिए 15 से 20 बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

स्थिति गंभीर होती देख मोहल्ला वासियों ने भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को जानकारी दी। उन्होंने स्वयं डॉक्टर सुनील कुमार को करीब 10 से 12 बार फोन किया, तब जाकर एक बार फोन रिसीव हुआ। राहुल राठौर ने जब घायल गाय की स्थिति बताई, तो डॉक्टर सुनील कुमार ने इलाज करने से इनकार कर दिया।

गंभीर हालात को देखते हुए राहुल राठौर ने बिना देर किए बढ़पुर पशु चिकित्सक डॉक्टर मनोज शर्मा को सूचना दी, जिन्होंने तत्काल एक चिकित्सक को मौके पर भेजकर घायल गाय का इलाज कराया। डॉक्टर की तत्परता से घायल गाय को प्राथमिक उपचार मिल सका और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

इस घटना के बाद राहुल राठौर ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) को पत्र देकर डॉक्टर सुनील कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि डॉक्टर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से पशुओं का इलाज करने से इनकार कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों में भी इस लापरवाही को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या पहले से ही गंभीर है, ऐसे में यदि चिकित्सक भी अपने कर्तव्य से पीछे हटेंगे तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की ओर बढ़ रहा है। देखना यह होगा कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कदम उठाते हैं।