Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

फर्रुखाबाद:ज़िले में फिर से शुरू हुआ कोविड टीकाकरण सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में लग रहे हैं टीके-सीएमओ

फर्रुखाबाद ,21 जनवरी 2023 विदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुये इस बीमारी से बचाव के लिए एक बार फिर से कोविड टीकाकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है । जिले में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए 11 हज़ार डोज मिली हैं l इसी को लेकर जिले में शनिवार से कोविड टीकाकरण सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल
Share:
फर्रुखाबाद:ज़िले में फिर से शुरू हुआ कोविड टीकाकरण सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में लग रहे हैं टीके-सीएमओ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद ,21 जनवरी 2023 विदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुये इस बीमारी से बचाव के लिए एक बार फिर से कोविड टीकाकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है । जिले में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए 11 हज़ार डोज मिली हैं l इसी को लेकर जिले में शनिवार से कोविड टीकाकरण सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुरु हो गया है यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अवनींद्र कुमार का ।
सीएमओ ने बताया कि ज़िले में 18 वर्ष से ऊपर जिस भी व्यक्ति ने टीका नहीं लगवाया है या पहली या दूसरी डोज ली है तो जल्द ही बूस्टर डोज लगवा लें यह आपकी और समाज की सुरक्षा के लिए है l
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा ने बताया कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसीलिये कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए हमें अपने स्तर से भी सतर्क रहना होगा | अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, जो पॉजिटिव पाया गया है और आपको खुद में लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो खुद को अलग कर लें। इसके अलावा अपने हाथ नियमित रूप से साबुन-पानी से धुलें , हर समय मास्क पहनें और वायरस से बचने के लिए दूसरों से दूरी बनाए रखें।
डीआईओ ने बताया कि 16,12, 273 लोगों के पहली तो 14,80, 057 लोगों के दूसरी डोज लग चुकी हैl साथ ही 3,70,968 बूस्टर डोज लग गई है l यानि कुल 34,63,298 डोज लग चुकी हैं l वही 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग में 1,51,016 लोगों ने, 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग में 2,54,751 लोगों ने,18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग में 18,16,438 लोगों ने, 45से 60वर्ष की आयु वर्ग में 5,65,249 लोगों ने तो वहीं 60 वर्ष से ऊपर 3,83,532 लोगों ने अपने कोरोना से बचने के लिए टीका लगवा लिया है l
यूएनडीपी से वीसीसीएम मानव ने बताया कि कोरोना से सुरक्षित रहने का एकमात्र विकल्प वैक्सीन ही है, इसमें देरी नहीं करनी चाहिए। वैक्सीन लगवाने वालों के लिए कोरोना का खतरा काफी कम हो जाता है। यह टीकाकरण ही है जिसने कोरोना की गंभीरता को कम किया है | संक्रमित व्यक्ति को अब अस्पताल में भर्ती होने की कम आवश्यकता पड़ रही है |

खड़ियाई के रहने वाले 67 वर्षीय सुशील मिश्र ने कहा कि मैंने लगभग 10 माह पहले ही प्रीकाशनरी डोज लगवा ली थी मुझे टीके से कोई परेशानी नहीं हुई थी l मेरा सभी से अनुरोध है कि अपने टीका जरूर लगवा लें l