Tuesday, 15 September 2026 | 5:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज में समर्पण सेवा समिति का सराहनीय कार्य, प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए समर्पण सेवा समिति, कायमगंज द्वारा ढाई घाट शमशाबाद स्थित नारायण आश्रम के बाहर प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव, कायमगंज क
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में समर्पण सेवा समिति का सराहनीय कार्य, प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए समर्पण सेवा समिति, कायमगंज द्वारा ढाई घाट शमशाबाद स्थित नारायण आश्रम के बाहर प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव, कायमगंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह भोजन वितरण कार्य निरंतर संचालित है। समिति का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे और सभी को सम्मानपूर्वक भोजन मिल सके।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा अभियान प्रतिदिन निशुल्क चलाया जा रहा है और इसमें स्थानीय समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में सहयोग और सेवा भाव ही सबसे बड़ी पूंजी है।

स्थानीय नागरिकों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य से जरूरतमंदों को राहत मिलती है और समाज में मानवीय संवेदनाएं मजबूत होती हैं।