Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:प्रयागराज महाकुम्भ डियूटी गये जनपद के सीओ यातायात का हृदयगत रुकने से निधन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) प्रयागराज कुम्भ डियूटी करनें गये फर्रुखाबाद जनपद के पुलिस उपाधीक्षक यातायात जय सिंह परिहार का आज गुरुवार को निधन होने पर शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के स्थाई एवं वर्तमान में कानपुर श्यामनगर निवासी जय सिंह परिहार, फर्रुखाबाद जनपद में प
Share:
फर्रुखाबाद:प्रयागराज महाकुम्भ डियूटी गये जनपद के सीओ यातायात का हृदयगत रुकने से निधन।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) प्रयागराज कुम्भ डियूटी करनें गये फर्रुखाबाद जनपद के पुलिस उपाधीक्षक यातायात जय सिंह परिहार का आज गुरुवार को निधन होने पर शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के स्थाई एवं वर्तमान में कानपुर श्यामनगर निवासी जय सिंह परिहार, फर्रुखाबाद जनपद में पहले कायमगंज पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात हुए, इसके बाद उन्हें पुलिस उपाधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी सौंप गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग एवं आम नागरिकों के मध्य अजीज व्यवहार कुशल,मिलनसार,मृदुभाषी सीओ यातायात जय सिंह परिहार को ,महाकुंभ प्रयागराज में ड्यूटी करने के लिए भेजा गया,जहां उन्हें सांस लेने जैसी दिक्कत होने शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल 22 फरवरी 2025 को उन्हें प्रयाग राज स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा उपचार के लिए भर्ती कराया गया ।जहां आज गुरुवार प्रातः करीब 9:00 बजे,सीओ यातायात पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह परिहार उम्र करीब 56 वर्ष का निधन हो गया। यहां विभाग एवं आम नागरिकों में अपनी मृदु भाषिता के लिए जाने जानने वाले स्वर्गीय परिहार के निधन की  खबर मिलते ही पुलिस विभाग एवं आम नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस सूत्रों  ने बताया कि स्वर्गीय परिहार के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम प्रयागराज में कराया गया और उनके परिवरी जन उनके पार्थिव शरीर को उनके स्थाई निवास जनपद फतेहपुर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाएंगे।