Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

फर्रुखाबाद: सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने सीएचसी बरौन का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनीन्द्र कुमार द्वारा आज दोपहर लगभग 01:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बरौन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्रभारी चिकित्
Share:
फर्रुखाबाद: सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने सीएचसी बरौन का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनीन्द्र कुमार द्वारा आज दोपहर लगभग 01:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बरौन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 2025 को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदुओं पर एक सप्ताह के अंदर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—

1. अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता ईडीएल के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

2. बिजली के तारों की समुचित व्यवस्था की जाए।

3. पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो।

4. महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था और उनमें पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो।

5. शिकायत/सुझाव रजिस्टर और रेफरल रजिस्टर की उपलब्धता रखी जाए।

6. सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित ड्रेसकोड में उपस्थित रहें।

7. रंग कोड के अनुसार बिस्तर, तकिया, चादर की व्यवस्था की जाए।

8. मरीजों को लैब रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराई जाए।

9. ओपीडी में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए स्टाफ समय से पहुंचे।

10. अस्पताल में इंटरनेट और सभी उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।

11. वर्ष में दो बार फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए और एनओसी प्राप्त की जाए।

12. हर सप्ताह विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

13. ऑक्सीजन प्लांट की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।

14. अस्पताल का साइनेज उचित स्थान पर लगाया जाए तथा लोकेशन गूगल पर अपलोड की जाए।

15. रोड किनारे स्थित अस्पतालों में साइनेज अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

16. चिकित्सक और स्टाफ मरीजों के प्रति मधुर व्यवहार रखें

और रोगी फीडबैक बेहतर बनाए रखें।

17. जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशाओं को भुगतान समय से किया जाए।

सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुदृढ़ की जानी चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।