Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा पर्व पर कायमगंज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को सेवा पर्व के अवसर पर रेंज कायमगंज द्वारा एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंज कायमगंज के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा पर्व पर कायमगंज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को सेवा पर्व के अवसर पर रेंज कायमगंज द्वारा एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंज कायमगंज के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है, और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखे।

इस अवसर पर रेंज के अधिकारियों ने कहा कि “स्वच्छता अपनाने से न केवल हमारा वातावरण स्वच्छ व सुंदर बनता है, बल्कि यह जन-स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी है।” जन भागीदारी और स्टाफ के सामूहिक प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम सेवा पर्व की भावना – समाज सेवा और जनकल्याण – को साकार करने वाला रहा।