Monday, 14 September 2026 | 10:41 PM
UP News

फर्रुखाबाद : चेयरमैन वत्सला अग्रवाल तीसरी बार फर्रुखाबाद की नगर की कमान संभालेगी

फर्रुखाबाद शहर सीट पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस पर बसपा की वत्सला अग्रवाल ने हैट्रिक लगाई है। अब तक के इतिहास में किसी ने तीन बार लगातार यह सीट नहीं जीती है। इस सीट पर वत्सला अग्रवाल के पति भी अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी मैदान में थे। 11 मई को हुए मतदा
Share:
फर्रुखाबाद :  चेयरमैन वत्सला अग्रवाल तीसरी बार फर्रुखाबाद की नगर की कमान संभालेगी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद शहर सीट पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस पर बसपा की वत्सला अग्रवाल ने हैट्रिक लगाई है। अब तक के इतिहास में किसी ने तीन बार लगातार यह सीट नहीं जीती है। इस सीट पर वत्सला अग्रवाल के पति भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी मैदान में थे। 11 मई को हुए मतदान में शहर में 229998 मतदाता में से 115584 मतदाताओं ने मतदान किया था। शनिवार को मतगणना हुई। जहां बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। उनके पति एमएससी मनोज अग्रवाल भी अध्यक्ष रहे थे। सपा प्रत्याशी एकता सिंह दूसरे व भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं थी। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को शहर सीट पर 1105 मत मिले।