Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सगी दो बहनों की मौत,आधा दर्जन घायल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) मां पूर्णागिरी में दर्शन करने के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिससे कार में बैठी दो सगी बहनों की मौत हो गयी| जबकि उसी परिवार के आधा दर्जन  लोग घायल हो गये। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट नगला खारबंदी निवासी योगेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ शा
Share:
फर्रुखाबाद:मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सगी दो बहनों की मौत,आधा दर्जन घायल।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) मां पूर्णागिरी में दर्शन करने के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिससे कार में बैठी दो सगी बहनों की मौत हो गयी| जबकि उसी परिवार के आधा दर्जन  लोग घायल हो गये। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट नगला खारबंदी निवासी योगेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ शाम अपने घर से मां पूर्णागिरी के दर्शन करने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार रात्रि थाना न्यूरिया क्षेत्र के मझोला से कुछ दूरी पर आगे निकली। तभी कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने सभी कार सवारों को न्यूरिया सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय रत्नेश राठौर पत्नी योगेन्द्र सिंह, 61 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी अजयपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बबलू उर्फ योगेन्द्र राठौर पुत्र रामपाल सिंह, 26 वर्षीय अंकुर उर्फ अमित पुत्र योगेन्द्र सिंह, 22 वर्षीय अनुराग पुत्र पुष्पेन्द्र, 15 वर्षीय नव्या पुत्री योगेन्द्र, 22 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी अंकुर उर्फ अमित, 10 माह की अनिका पुत्री अमित निवासी ग्राम कुइयांबूट नगला खैरबंद घायल हो गये।