Tuesday, 15 September 2026 | 9:21 AM
भारत

फर्रुखाबाद:ग्राम अमेठी जदीद में दबंगई और अधिकारियों की लापरवाही का बोलबाला, हादसे की आशंका बढ़ी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमेठी जदीद में दबंगई और प्रशासनिक लापरवाही का खतरनाक खेल खुलकर सामने आ रहा है। ग्राम प्रधान श्यामलता और पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत तथा अनदेखी के चलते गांव की सरकारी योजनाएं अब ग्रामीणों के लिए खतर
Share:
फर्रुखाबाद:ग्राम अमेठी जदीद में दबंगई और अधिकारियों की लापरवाही का बोलबाला, हादसे की आशंका बढ़ी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमेठी जदीद में दबंगई और प्रशासनिक लापरवाही का खतरनाक खेल खुलकर सामने आ रहा है। ग्राम प्रधान श्यामलता और पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत तथा अनदेखी के चलते गांव की सरकारी योजनाएं अब ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बन गई हैं।

गांव में बनाए गए ओपन जिम पार्क और सामुदायिक शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और अब कबाड़खाने में तब्दील हो गए हैं। चारों ओर ज्वलनशील कचरा, प्लास्टिक और सूखी लकड़ियां पड़ी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गलती से भी आग लग जाए तो पूरा इलाका चपेट में आ सकता है — न प्रशासन कुछ कर पाएगा, न ही कोई ग्रामीण अपनी जान बचा सकेगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक प्रभावशाली दबंग व्यक्ति का आतंक व्याप्त है, जिससे भयभीत होकर कोई भी खुलकर शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार और मनमानी चरम पर है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी सब जानते हुए भी मौन हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कराने की मांग की है और दोषी प्रधान, अधिकारियों तथा दबंग तत्वों पर कठोर कार्रवाई की अपील की है ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सच्चाई सामने आ सके।

सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें भी मौजूद हैं जो इस खतरनाक स्थिति की पुष्टि करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती है।