Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

फर्रुखाबाद: दबंगों ने महिला व परिवार पर किया हमला, FIR दर्ज न होने से आक्रोश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत बढ़पुर के नगला किसानन मोहल्ले में रविवार को दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शीतला पत्नी कुलदीप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के
Share:
फर्रुखाबाद: दबंगों ने महिला व परिवार पर किया हमला, FIR दर्ज न होने से आक्रोश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत बढ़पुर के नगला किसानन मोहल्ले में रविवार को दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शीतला पत्नी कुलदीप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 14 सितम्बर 2025 की शाम करीब 4 बजे मोहल्ले के ही कुछ लोग घर में घुस आए और उनकी देवरानी आरती पत्नी अकलेश को बुरी तरह पीटने लगे। शोर सुनकर जब शीतला और उनके पति कुलदीप बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि राजेश के पुत्र सनी ने जान से मारने की नियत से शीतला के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पीड़िता और आरती को लेकर थाना कादरीगेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोनों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। पीड़िता ने बताया कि रात करीब 11 बजे आरोपी राजेश, दीपू, नीशू, सनी व उनके तीन अज्ञात साथी तमंचों के साथ मोटरसाइकिल पर आए और घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने साफ कहा कि यदि कार्यवाही बंद नहीं की गई तो पूरा परिवार गंभीर परिणाम भुगतेगा।

पीड़िता शीतला का कहना है कि आरोपियों का दबंग व आपराधिक इतिहास रहा है और वह पैसे के बल पर दबाव बनाते हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

शीतला ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ धारा 308 (जानलेवा हमला) के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़िता व उसके परिवार में भय का माहौल व्याप्त है।

अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में कब तक कार्रवाई करते हैं।